आगरालीक्स …आगरा में एक ही जगह फैमिली शॉपिंग, सर्कस और झूले, दीपावली महोत्सव मेला में उमड़ रही भीड़, जाने सर्कस की शो टाइमिंग, झूले।
आगरा में आई लव माई आगरा सेल्फी प्वाइंट, टीडीआई मॉल के पास जय केला मां इंटरप्राइजेज, ग्वालियर द्वारा दीपावली महोत्सव मेला का आयोजन किया गया। 23 अक्टूबर से शुरू हुआ दीपावली मेला महोत्सव 2022 40 दिन चलेगा। यहां हर रोज अलग अलग कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी होंगी।

सर्कस की शो टाइमिंग
आगरा में लंबे समय बाद सर्कस भी लगा है। दीपावली महोत्सव मेला में सर्कस का भी आनंद ले सकते हैं।
सर्कस की टाइमिंग- दोपहर एक से 4 बजे तक
दूसरा शो -4 बजे से सात बजे तक
तीसरा शो -7 बजे से 10 बजे तक
झूले का आनंद लें
दीपावली महोत्सव मेला में झूले और शॉपिंग का आनंद शाम छह से रात 10 बजे तक ले सकते हैं।