आगरालीक्स …..आगरा में सिगरेट न देने पर युवक को आगरा किले की 30 फीट गहरी खाई में फेंका, फतेहपुरसीकरी किले की दीवार से गिरकर युवक की मौत।
25 अक्टूबर को मलपुरा के गांव मिर्जापुर निवासी लखन घर से गया था, आरोप है कि मंटोला के ढोलीखार निवासी सोहेल से उसकी दोस्ती थी, वह सोहेल के साथ आगरा किला की खाई की दीवार पर बैठकर नशा कर रहा था। सोहेल ने लखन से सिगरेट मांगी, उसने देने से इन्कार कर दिया। इसे लेकर विवाद हो गया। सोहेल ने लखन को धक्का मार दिया इससे लखन 30 फीट गहरी खाई में गिर गया।

राहगीरों ने निकाला बाहर
राहगीरों की खाई में गिरे लखन पर नजर पड़ी, उन्होंने लखन को बाहर निकाला, उसके परिजनों को बुलाया। परिजन उसे अस्पताल ले जा रहे थे रास्ते में मौत हो गई। पुलिस ने सोहेल को अरेस्ट कर जेल भेज दिया है।
उधर, एक अन्य मामले में फतेहपुर सीकरी किले की दीवार से गिरकर गुरुवार को 23 साल के सोनू की मौत हो गई, वह सुबह अपने घर से निकला था।