Monday , 20 April 2026
Home आगरा Agra News: Body of missing student found on railway line in Delhi…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Body of missing student found on railway line in Delhi…#agranews

134

आगरालीक्स…आगरा में लापता छात्र की दर्दनाक कहानी. अगस्त में ज्वैलरी—कैश लेकर हुआ था लापता. आज इंटरनेट पर अज्ञात शव का फोटो देख परिजन हुए शॉक्ड…दिल्ली रवाना

आगरा में रहने वाले लापता बीए के छात्र की दर्दनाक कहानी सामने आई है. वह 22 अगस्त को घर से लापता था. न तो घर पर किसी को कुछ बता कर गया और न ही किसी से कुछ कहा. जाते समय वह बैंक से 250 ग्राम सोने के जेवरात और करीब ढाई लाख रुपये कैश अपने साथ ले गया था. परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे. वह हर जगह रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड से लेकर सोशल मीडिया पर भी लगातार उसकी तलाश में नजर रख रहे थे लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार रात को परिजनों ने दिल्ली पुलिस द्वारा इंटरनेट पर डाले गए अज्ञात शव का फोटो देखा तो शॉक्ड रह गए. उन्होंने कपड़ों व फोटो के जरिए उसकी पहचान लापता छात्र के रूप् में की. दिल्ली पुलिस को उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था जिसके बाद पुलिस ने उसका अंतिम संस्कार अज्ञात के रूप में कर दिया था.

ये है पूरा मामला
आगरा के थाना सिकंदरा स्थित रंगोली कॉलोनी में रहने वाला छात्र​ जितेंद्र शर्मा 22 अगस्त को घर से लापता हो गया था. जितेंद्र बीए का छात्र था और एत्माद्दौला स्थित एक कॉलेज में पढ़ रहा था. उसके पिता देवदत्त शर्मा बीएसएनएल के रिटायर्ड कर्मचारी हैं. परिजनों के अनुसार 22 अगस्त की शाम को जितेंद्र बिना बताए घर से निकल गया था. परिजनों ने उस दिन उसकी तलाशी की, लेकिन प​ता नहीं चला. अगले दिन उन्हें जानकारी हुई कि जितेंद्र जाने से पहले बैंक में रखे करीब 250 ग्राम सोने के जेवरात और करीब ढाई लाख रुपये कैश अपने साथ ले गया था. पिता ने थाना सिकंदरा में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी.

परिजनों ने जितेंद्र की तलाश के लिए हर परिचित से संपर्क किया. इसके अलावा रेवले व बस स्टैंड पर भी खोजबीन की. राजा की मंडी रेवले स्टेशन पर किसी के साथ टिकट खरीदने का उसका सीसीटीवी फुटेज उन्हें मिला था लेकिन जितेंद्र से संपर्क नहीं हो पा रहा था क्योंकि उसका मोबाइल बंद था. तब से परिजन लगातार हर तरफ से उसकी तलाश कर रहे थे. शुक्रवार शाम को परिजनों ने इंटरनेट पर दिल्ली पुलिस द्वारा डाले गए एक फोटो व कपडे व हुलिया को देखा तो वह शॉक्ड हो गए. उन्होंने फोटो और कपड़े से अज्ञात शव की पहचान जितेंद्र शर्मा के रूप में की. उन्होंने इसके लिए दिल्ली पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि 23 अगस्त को उसका शव दिल्ली पुलिस को रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था. पुलिस ने बाद में उसका अंतिम संस्कार अज्ञात के रूप में कर दिया. परिजन दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं. उनका कहना है कि जितेंद्र घर से लाखों रुपये के जेवरात व नकदी लेकर गया था, उसकी साजिश के तहत हत्या की गई है और फिर रेलवे लाइन पर शव डाल दिया गया है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!