Wednesday , 22 April 2026
Home आगरा India beat Bangladesh by 5 runs in T20 World Cup in a thrilling match
आगराटॉप न्यूज़

India beat Bangladesh by 5 runs in T20 World Cup in a thrilling match

123

आगरालीक्स…टी 20 विश्व कप में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हराया. रोमांचक मुकाबले बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल का टिकट किया लगभग पक्का.

आस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी 20 विश्व कप में आज भारत और बांग्लादेश के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. बारिश से बाधित इस मैच में भारत ने बांग्लादेश को 5 रन से हरा दिया और इसके साथ ही सेमीफाइनल में अपना टिकट लगभग पक्का कर लिया है. इस जीत के साथ ही भारत अपने ग्रुप में 4 मैच में 6 अंकों के साथ टॉप पर पहुंच गई है.

टॉस जीतकर बांग्लादेश ने भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर से नाकाम रहे और दो रन बनाकर आउट हो गए. यह मैच केएल राहुल के लिए बेस्ट रहा और उन्होंने विराट कोहली के साथ मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और 27 गेंदों में 50 रन बनाए. वे शाकिब अल हसन का शिकार हुए. टी20 रैंकिंग में नंबर वन बल्लेबाज बने सूर्य कुमार यादव ने आते ही धुआंधार बल्लेबाजी करना शुरू की और 30 रन की तेज तर्रार पारी खेली. वे भी शाकिब अल हसन की गेंद पर बोल्ड हुए. दूसरे छोर पर डटे विराट कोहली ने फिर से दिखाया कि वह क्यों क्रिकेट में इस समय के मास्टर हैं. उन्होंने अंत तक भारतीय पारी को संभाला और 44 गेंदों पर 64 रन की पारी खेलकर नाबाद रहे. भारत ने बांग्लादेश को 20 ओवर में 185 रन का टारगेट दिया.

जवाब में खेलने उतरी बांग्लादेश की ओपनिंग जोड़ी खासकर लिट्टन दास ने धुआंधार बल्लेबाजी की और मात्र 21 गेंदों पर 50 रन बना डाले. बांग्लादेश ने बिना कोई विकेट खोए 7 ओवर में 67 रन बना लिए थे लेकिन इसके बाद बारिश हो गई जिसके बाद बांग्लादेश को 16 रन में 151 रन का टारगेट मिला और बारिश के बाद बांग्लादेश को 9 ओवर में 84 रन बनाने थे. लेकिन इसके बाद मैच भारत के पक्ष में आना शुरू हो गया. बारिश के बाद के पहले ही ओवर में केएल राहुल की शानदार थ्रो पर लिट्टनदास रन आउट हो गए ओर फिर इसके बाद बांग्लादेश को संभलने का मौका नहीं मिला. हालांकि बांग्लादेश के बल्लेबाजों ने अंतिम ओवर तक मैच को बनाए रखा. बांग्लादेश को अंतिम ओवर में जीत के लिए 20 रन बनाने थे लेकिन वो 14 रन ही बना सके. विराट कोहली को मैन आफ द मैच चुना गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: Spectacular performance by Baluni Classes students in JEE Main

आगरालीक्स…जेईई मेंस में आगरा के बलूनी क्लासेस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन....

आगरा

Agra Live News: FSDA Seizes and Destroys 1,270 kg of Unhygienic Khoa in Agra…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा में चल रही शादियों में सप्लाई के लिए आ...

आगरा

Agra Live News: Plaster falls from ceiling at University; employee sustains head injury requiring stitches…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के विवि में गिरा छत का प्लास्टर. कर्मचारी के...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

error: Content is protected !!