आगरालीक्स… आगरा में स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। 250 वैक्सीन आई हैं, यह कोरोना की तरह से ही वैक्सीन है, , इससे स्वाइन फ्लू फैलने का खतरा रहता है।

आगरा में स्वाइन फ्लू के लिए अलर्ट जारी किया गया है, आगरा में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं, इनसे संक्रमण फैलने का खतरा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तैयारी शुरू कर दी है, इलाज करने के लिए डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम बनाई गई है।
250 वैक्सीन लगेंगी
स्वाइन फ्लू के मरीजों का इलाज करने वाले डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ को बीमारी न हो, इसके लिए एसएन में 100, जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय में 50 50 वैक्सीन भेजी गई हैं। जबकि स्वास्थ्य केंद्रों के लिए 100 वैक्सीन भेजी गई हैं। वैक्सीन लगने का काम शुरू हो गया है।