आगरालीक्स..आगरा में सड़क पर लगाए जा रहे टेंट से जाम, फिर चाहे.घर जाने की जल्दी हो, नौकरी पर तलवार या मेडिकल इमरजेंसी क्यों न हो, जाम में फंसे आप लाचार महसूस करेंगे, विरोध करेंगे तो झगड़ा जरूर हो जाए, ट्रैफिक बजा देगा बैंड पर सड़क पर ही लगेगा टेंट
आगरा में जाम की समस्या वैसे ही अधिक है, लेकिन अराजकता की वजह से लगने वाला जाम अधिक तकलीफ देता है। 500 से अधिक मैरिज होम, धर्मशालाएं, बैंक्वेट होम, होटल होते हुए भी सड़क पर टेंट लग रहे हैं। लोग कभी आयोजकों पर तो कभी पुलिस-प्रशासन पर खीज उतारते हैं लेकिन लाचार महसूस करते हैं।

चार नवंबर से शादियां शुरू हो रही हैं। इस बार नवंबर से मार्च तक शहनाईयां बजेंगी। इससे पहले भी लगुन, सगाई के आयोजन होने लगे हैं। इनके लिए सड़कों पर टेंट लग रहे हैं। सड़कों पर लगने वाले टेंट रास्ता बंद कर देते हैं। इससे एक घर में खुशियों का जश्न दिखता है तो वहीं कहीं जाम में फंसा कोई अपनी खीज उतारता दिखता है। किसी को समय से आॅफिस पहुंचने की, किसी को जरूरी काम से घर जल्दी पहुंचने की तो किसी को कोई मेडिकल इमरजेंसी भी होती है। विरोध करने पर कोई सुनता नहीं है, झगड़ा भी हो जाता है। इन हालातों पर लोग व्यवस्था को कोसते हैं। नगला पदी, दयालबाग, कमलानगर, बल्केश्वर, शाहगंज, रामबाग सहित कई पाॅश काॅलोनियों में होने वाले इस तरह के समारोहों की कमी नहीं है। इसमें किसी सड़क, पार्क, रास्ते पर कब्जा कर वहां टेंट लगा लिया जाता है। दो दिन तक टेंट लगा रहता है। आने-जाने वालों को परेशानियां होती हैं। कई बार पुलिस से शिकायत कर दी जाती है, लेकिन कार्रवाई नहीं होती। सिर्फ शादियों ही नहीं बल्कि बर्थ डे पार्टी और दूसरे फंक्शन के लिए भी किसी बैंक्वेट हाॅल, होटल या रेस्टोरेंट को बुक करने की जगह घरों के सामने सड़कों को बंद करके समारोह आयोजित किए जाते हैं। छोटे गली-मोहल्लों या काॅलोनियों में ही नहीं बड़ी पाॅश काॅलोनियों भी ऐसा देखा जा सकता है।