नईदिल्लीलीक्स… गुजरात विधानसभा की चुनावों की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। गुजरात में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होगा। आठ दिसंबर को मतगणना।

गुजरात में 4.9 करोड़ मतदाता डालेंगे वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार और चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडेय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें तीन लाख से ज्यादा नये मतदाता है।
182 विधासभा सीटें हैं
गुजरात विधानसभा की 182 सीटें है। वर्ष 2017 में यहां हुए चुनाव में भाजपा ने 99 सीटों पर जीत हासिल की थी। कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए 77 सीटें जीती थीं, जबकि छह सीटें अन्य को गई थीं।