आगरालीक्स… मैरिज सीजन में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। आज गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट। जानिये आज के रेट।

सोना 423 और चांदी 954 रुपये सस्ती
देवोत्थान से शादियां और शुभ कार्य शुरू हो रहे हैं। बाजार में रौनक है। इस मौके पर आज सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में 999 प्रतिशत शुद्धता का सोना 50,401 रुपये में दस ग्राम पर है, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की चांदी 57,673 की एक किलो पर है। सोने की कीमत में 423 रुपये की कमी आई है, जबकि चांदी के भाव 954 रुपये कम हुए हैं।
वायदा बाजार में भी नरमी का रुख
वायदा बाजार में भी सोने की कीमत में मामूली कमी आई है, जबकि चांदी में थोड़ी तेजी दर्ज की गई है। सोना दोपहर तक50,180 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था, जबकि चांदी 57,715 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रही थी।
ज्वैलरी के 3 नवंबर के रेट
फाइन गोल्ड 999 5040 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 4919 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 4486 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4082 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3251 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त रहेगा।