Tuesday , 18 March 2025
Home आगरा Agra News : Bride refuse to go with groom because of sandal demand not fulfill #agra
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Bride refuse to go with groom because of sandal demand not fulfill #agra

आगरालीक्स… आगरा में शादी के बाद बारात विदा होनी थी, दुल्हन के लिए दूल्हा पक्ष सैंडल नहीं लाया, हंगामा हो गया, दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से किया इन्कार।

आगरा के सैंया क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी विवाह सम्मेलन में हुई, युवती को राजस्थान मनिया निवासी कान्हा उर्फ केदार सिंह ने शादी के लिए पसंद किया, दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दुल्हन अपने घर सैंया गांव में आ गई, दुल्हन की गांव से विदाई होनी थी।


सैंडल न होने पर हंगामा
दूल्हा केदार सिंह दुल्हन को विदा कराने के लिए बारातियों को लेकर गांव पहुंचा, यहां रस्मे हुई, इसके बाद युवती की विदाई होनी थी। दुल्हन को तैयार करने के लिए रस्म के तहत दूल्हा पक्ष से ज्वैलरी, कपड़े मांगे गए। इसमें दुल्हन के सैंडल नहीं थे, इसी बात पर विवाद हो गया। दुल्हन ने दूल्हा के साथ जाने से इन्कार कर दिया। मामला तूल पकड़ने लगा, एक दूसरे पर आरोप लगाने लगे, बारातियों के शराब पीने की बात ने विवाद और बढ़ा दिया।
पुलिस भी पहुंची, दुल्हन नहीं गई
दूल्हा पक्ष की सूचना पर गांव में पुलिस पहुंच गई, दोनों पक्षों को समझाने के प्रयास किए गए लेकिन दुल्हन किसी भी तरह दूल्हा के साथ जाने के लिए तैयार नहीं हुई। आखिरकार दूल्हा पक्ष को बिना दुल्हन के लिए लौटना पड़ा।

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : Medicine businessman arrested after woman complaint#Agra

आगरालीक्स ….Agra News : आगरा में दवा के काले कारोबार में फंसे...

आगरा

Agra News: Traffic support team celebrated foundation day with traffic awareness at Hariparvat crossing…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में ट्रैफिक सपोर्ट टीम ने हरीपर्वत चौराहा पर यातायात जागरूकता के...

बिगलीक्स

Agra News : Action Plan for heat waves in Agra, 2024 Agra temperature reaches 48.6 degree#Agra

आगरालीक्स …आगरा में पिछले वर्ष से ज्यादा गर्मी के आसार, पिछले साल...

बिगलीक्स

Agra News: Nagar Nigam caught three foreign breed pet dogs including Doberman as they were not registered…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में डाबरमैन सहित विदेशी नस्ल के तीन पालतू कुत्ते नगर निगम...

error: Content is protected !!