आगरालीक्स ….आगरा में एडीए से सुप्रीम कोर्ट ने हुडको योजना पर छह सप्ताह में रिपोर्ट तलब की है, जानें क्या है यह योजना।
ताजमहल के पश्चिमी गेट पार्किंग के पास बेर के टीले पर 71 दुकानों के संचालकों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने एडीए से छह सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है, एडीए की हुडको योजना के तहत चार वर्ग मीटर की जगह नौ वर्ग मीटर की दुकानें बनाकर आवंटित की जानी थी, काम्प्लेक्स बनना था लेकिन यह नहीं बना।

यह है हुडको योजना
एडीए ने वर्ष 2007 में बेर के टीला में 71 दुकानों की जगह एक काम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई थी। इसके तहत चार वर्ग मीटर की जगह नौ वर्ग मीटर की दुकानें तैयार कर आवंटित की जानी थी, लेकिन यह योजना लागू नहीं हो सकी। जबकि पर्यटन पंत्रालय हुडको योजना के लिए बजट देने के लिए भी तैयार था। लेकिन पेड़ काटने की मंजूरी नहीं मिली, इससे हुडको योजना को ठंडे बस्ते में डाल दिया है।