आगरालीक्स…आगरा में 500 करोड़ के कारोबार के लिए शुरू हुआ ज्वैलरी व्यापार. बैंगलोर की पोलकी व एंटीक ज्वैलरी बन रही सबसे खास..
आगरा में बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी का शुभारम्भ
आगरा में आज से 500 करोड़ के कारोबार को ज्वैलरी व्यापार शुरू हो गया है. चांदी की ज्वैलरी के कारोबर में एशिया के हब आगरा में पहली बार आयोजित की गई बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रदेश में एक बिलियन कारोबार के सपनों को पंख देगी। आगरा के लिए सम्वृद्धि के द्वारा खालने वाली प्रदर्शनी साबित होगी। साथ ही सर्राफा बाजार में भारत के विभिन्न प्रांतों की कला और कार्यशैली का आदान प्रदान होगा। जिससे आगरा में सिर्फ सर्राफा कारोबार ही नहीं बल्की होटल व ट्यूरिज्म के साथ अन्य व्यवसाय को भी लाभ मिलेगा। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने एसएनजे गोल्ड में आगरा सर्राफा एसोसिएशन व ऑल इंडिया ज्वैलर्स एक्सपो द्वारा आयोजित तीन दिवसीय बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह में यह बात कही।

पहले दिन 3 हजार से अधिक ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन
बी-टू-बी ज्वैलरी प्रदर्शनी में देश भर के 40 एग्जीविटर ने भाग लिया। जिसमें आगरा सहित बैंगलोर, बड़ोदरा, मेरठ, गाजियाबाद, मुम्बई के एग्जीविटर शामिल थे। प्रदर्शनी देखने के लिए आगरा के अलावा गंगानगर, बंदायु, दिल्ली, फिरोजाबाद, अलीगढ़, गाजियाबाद, मेरठ, मथुरा आदि विभिन्न शहरों के लगभग 3000 से अधिक विजिटर प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे। प्रदर्शनी में बैंगलोर की पोलकी व एंटीक ज्वैलरी को विशेष रूप से सराहा गया।

ये रहे मौजूद
प्रदर्शनी का शुभारम्भ अतिथियों ने सम्मलित रूप से श्रीगणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर व फीता काटकर किया । विशिष्ठ अतिथि एमएसली विजय शिवहरे व विधायक जीएस धर्मेश ने आगरा में पहली बार आयोजित की जा रही प्रदर्शनी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगरा में कई व्यापार को गति देने वाली प्रदशनी साबित होगी बी-टू-बी। आगरा सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आगरा में सीएफटी (कॉमन फैसिलिटी सेन्टर) की मांग की, जिससे कच्चे माल की आपूर्ति, नई तकनीक व ट्रेनिंग सेन्टर तैयार कर चांदी के व्यापार को और विकसित कर संगठित व सुदृण रूप से खड़ा किया जा कहे। ऑल इंडिया ज्वैलर्स एक्सपो के मनीष मौर्य ने धन्यवाद ज्ञापन व संचालन आगरा सर्राफा एसोसिएशन के महामंत्री अशोक ग्रवाल ने किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अलौकिक उपाध्याय, प्रदर्शनी के संयोजक मयंक जैन, बृजमोहन रहपुरिया, प्यारेलाल खंडेलवाल, धीरज वर्मा, विमल नयन फेहपुरिया, मयंक अग्रवाल, राजू मेहरा, राजा वर्मा, मनोज शर्मा, अंकुर अग्रवाल आदि उपस्थित थे।