आगरालीक्स…फूड ब्लॉगर ने प्रेमिका के 35 टुकड़े कर फ्रिज में रखे. 18 दिन तक हर रोज एक—एक टुकड़ा फेंकने जाता था….लव, लिवइन और मर्डर
दिल्ली में लव, लिव इन और मर्डर का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया. हैवानियत की हदें पार करने वाले इस मामले का पुलिस ने जब खुलासा किया तो कई ऐसे घटनाक्रमों का खुलासा हुआ जिसे सुनकर कोई चौंक गया. 18 मई यानी करीब 6 महीने पहले लिव इन पार्टनर में रहने वाले फूड ब्लॉगर आफताब ने अपनी मल्टीनेशनल कंपनी में कॉल सेंटर पर काम करने वाली प्रेमिका श्रद्धा की हत्या कर उसके 35 टुकड़े कर डाले. यही नहीं आरोपी फूड ब्लॉगर ने प्रेमिका के इन टुकड़ों को फ्रिज में 18 दिन तक रखा. हर दिन रात को दो बजे वह एक या दो टुकड़ों को फेंकने के लिए जाता. युवती के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आफताब को अरेस्ट कर लिया. श्रद्धा आफताब के साथ शादी करने का दबाव बना रही थी. इसके अलावा आफताब के अन्य लड़कियों से संबंध होने की जानकारी जब श्रद्धा को मिली तो उसने आफताब का विरोध किया जिससे तंग आकर आफताब ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया.
इस तरह हुआ दोनों में प्यार
26 साल की श्रद्धा मुंबई के मलाड की रहने वलाी थी. वह एक मल्टीनेशनल कंपनी के कॉल् सेंटर पर काम किया करती थी. आफताब एक फूड ब्लॉगर है जिसका इंस्टाग्राम पर द हंगरी छोकरो—एस्कैपेड्स नाम से एकाउंट है. वर्ष 2019 में दोनों की मुलाकात कॉल सेंटर में काम करने के दौरान ही हुई. दोनों धीरे—धीरे प्यार करने लगे लेकिन दोनों के रिश्ते से परिवार वाले खफा थे. इसके चलते दोनों मुंबई से दिल्ली शिफ्ट हो गए और यहां महरौली के एक फ्लैट में लिव इन में साथ रहने लगे.

पिता से बात नहीं करती थी श्रद्धा
जानकारी मिली कि श्रद्धा और आफताब के रिश्ते से श्रद्धा के परिजन खफा थे जिसके कारण श्रद्धा अपने पिता से बात नहीं करती थी. श्रद्धा का क्लासमेट लक्ष्मण श्रद्धा और उसे पिता के बीच बातचीत का जरिया था. और लक्ष्मण ही श्रद्धा के पिता को विकास मदान को श्रद्धा के बारे में पूरी जानकारी देता रहता था. मामला तब गहराया जब कई दिनों तक श्रद्धा ने लक्ष्मण का भी फोन नहीं उठाया. इस पर लक्ष्मण ने इसकी जानकारी श्रद्धा के पिता विकास मदान को दी. पिता ने श्रद्धा के बारे में पता किया तो जानकारी मिली कि श्रद्धा कई दिनों से सोशल मीडया पर भी अपडेट नहीं थी.
शिकायत के बाद अरेस्ट हुआ आफताब तो हुआ मर्डर का खुलासा
पिता विकास मदान अपनी बेटी श्रद्धा के बारे में जानकारी करने के लिए 8 नवंबर को दिल्ली पहुंचे. जब वो उसके घर पहुंचे तो यहां ताला लटका मिला. कुछ भी जानकारी न मिलने पर विकास मदान ने अपनी बेटी के अगवा होने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत महरौली पुलिस से की. पुलिस ने शनिवार आफताब को अरेस्ट कर लिया…लेकिन आफताब से जब श्रद्धा के बारे में जो जानकारी मिली वो पुलिस को भी हिला देने वाली निकली. पूछताछ में आफताब ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था और श्रद्धा शादी के लिए दबाव बना रही थी. आफताब के कई और लड़कियों से रिश्ते की जानकारी भी श्रद्धा को मिली जिसके कारण भी दोनेां के बीच विवाद होता रहा. इस पर तंग आकर 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी.
शव के किए 35 टुकड़े और नया फ्रिज लाकर उसमें रखे
आफताब ने हत्या के बाद हैवानियत का मंजर रचा. उसने आरी से श्रद्धा के 35 टुकड़े किए. आफताब एक 300 लीटर का नया फ्रिज भी लेकर आया और उसमें शव के सभी टुकड़े रख दिए. पुलिस के अनुसार आफताब हर रात को दो बजे शव के एक या दो टुकड़े लेकर जाता और उन्हें अलग—अलग स्थानों पर फेंकने जाता. ऐसा उसने 18 दिन तक किया. पुलिस ने आफताब को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे पांच दिन की कस्टडी में लिया गया है.