आगरालीक्स…आगरा में आज चलीं ठंडी हवाएं. 12 डिग्री तक पहुंचा तापमान. इस तारीख से आगरा में दस्तक देगा कोहरा
आगरा में मौसम तेजी से ठंडा होने लगा है. आज गुरुवार को इसका अच्छा खास अहसास भी हो गया. सुबह—सुबह काफी ज्यादा ठंड महसूस हुई. दिन निकलने के साथ ही धूप भी निकली लेकिन ठंडी हवाओं में धूप का प्रभाव कम दिखाई दिया और यही कारण रहा कि दिन में भी लोग आज गर्म कपड़े पहने हुए दिखाई दिए. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. मौसम विभाग के अनुसार आज आगरा का अधिकतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है.

मौसम विभाग के अनुसार अब सर्दी का मौसम है. तापमान फिलहाल इस सप्ताह तक ऐसा ही रहेगा लेकिन पांच दिन बाद से आगरा में कोहरा छा सकता है. सुबह और देर रात को कोहरा छाने के आसार बन रहे हैं.