आगरालीक्स…. आगरा के एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने दरोगा और सिपाही किए निलंबित, जानें कारण।
आगरा में सोशल मीडिया पर एक आडियो वायरल हुआ, इस आडियो की एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने जांच कराई। इसमें सामने आया कि आडियो में थाना पिढ़ौरा में तैनात दरोगा प्रभाकर सागर और मुख्य आरक्षी चालक नरेंद्र सिंह खनन माफिया के लिए काम करने वाले जेसीबी चालक से बात कर रहे थे। आडियो में पुलिस के मूवमेंट सहित अन्य जानकारी दी जा रही थी।

एसएसपी ने किया निलंबित
इस मामले में जांच रिपोर्ट आने के बाद एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने पिढ़ौरा में तैनात दरोगा प्रभाकर सागर और मुख्य आरक्षी चालक नरेंद्र सिंह को निलंबित कर दिया है। इनके द्वारा अनुचित लाभ लेने के लिए बातचीत की जा रही थी, दोनों के खिलाफ विभागीय जांच भी कराई जा रही है।