आगरालीक्स… आगरा में सर्दियों की शुरुआत होते ही गर्म कपड़ों की बिक्री शुरू। शोरूम-दुकानों में विंटर सीजन का आया नया स्टॉक। ठेल-ढकेलों पर सज रहे गर्म कपड़े।
शादियों के लिए शोरूम पर नये डिजायन गर्म कपड़े

शादियों का सीजन देखते हुए बाजार में भी विंटर सीजन के कपड़े आ गए हैं। शोरूम और बड़ी दुकानों पर गर्म कपड़ों का नया स्टॉक आ गया है। शादियों में जाने के लिए महंगे और अच्छी किस्म की गर्म कपड़ों की वैरायटी भी लोगों को मिल रही है।
वूलन की शर्ट, चायनीज गले की जैकेट युवाओं की पसंद
विभिन्न डिजायन और वैरायटी की जैकेट, गर्म पेंट, शर्ट के साथ इस बार चायनीज गले वाली जैकेट युवाओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। वूलन की शर्ट भी युवाओं को लुभा रही है। लड़कियों के लिए भी जैकेट्स, स्वेटर, कोट के साथ स्कार्फ बाजार में नजर आ रहे हैं। हालांकि अभी बाजार में कैप काफी कम नजर आ रही हैं।
ठेल-ढकेलों से गर्म कपडे खरीदने वाले कम नहीं
शहर के अंदर एमडी जैन कॉलेज के आसपास, सूरसदन से वजीरपुरा जानेवाला रोड, बिजलीघर, शाहगंज के बाजारों के साथ साप्ताहिक बाजारों में गर्म कपडों की ठेल-ढकेलों पर गर्म कपडे सज गए हैं। लोग अपनी-अपनी सामर्थ के अनुसार दुकान, ठेल-ढकेल से गर्म कपड़े ले रहे हैं। ठेल-ढकेल पर मिलने वाले गर्म कपड़ों की खरीदारी में मोलभाव भी खूब देखने को मिल रहा है
नवंबर आधा बीता पर दिन में अभी सर्दी कम
आगरा में इस बार सर्दियों की शुरुआत थोड़ी लेट हुई है। नवंबर माह का आधा महीना बीत जाने के बाद भी अभी इतनी सर्दी नहीं पड़ी है कि दिन में लोगों के स्वेटर निकल आएं लेकिन सुबह-शाम और रात के समय सर्दी तेज होने के कारण देर शाम घरों को लौटने वाले लोग गर्म कपड़े जैकेट, स्वेटर आदि साथ लेकर चल रहे हैं। कुछ लोग गर्म इनर पहन कर निकल रहे हैं।