नईदिल्लीलीक्स… देश का पहला निजी रॉकेट लॉन्च। राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र। इंडिको के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग। भारत-न्यूजीलैंड मैच में बारिश से खलल।

देश में आज से निजी स्पेस उड़ानों की शुरुआत

देश में आज से निजी स्पेस उड़ानों की शुरुआत हो गई। श्री हरिकोटा से पहला निजी रॉकेट लॉन्च किया गया। भविष्य में इसरो इन रॉकेटों की मदद से ज्यादा से ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च कर पाएगा। स्काईरूट एयरोस्पेस कंपनी ने इस रॉकेट का नाम इसरो के संस्थापक डा. विक्रम साराभाई के नाम पर दिया है। इसमें विक्रम सीरीज के तीन रॉकेट हैं।
तेज बारिश से भारत-न्यूजीलैंड मैच रद्द होने के आसार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले टी-20 मैच से पहले वैलिंग्टन में तेज बारिश हो रही है। बारिश की वजह से दोनों टीमों के बीच भारतीय समयानुसार साढ़े 11 बजे होने वाला टॉस भी नहीं हो सका है। बारिश की स्थिति को देखते हुए मैच कम ओवर का होगा अथवा मैदान ज्यादा गीला होने और बारिश नहीं रुकने पर इसे रद्द भी किया जा सकता है।
भारत जोड़ो यात्रा के एमपी पहुंचने से पहले इंदौर में पत्र
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश में आने से पहले राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी। चिट्ठी आने के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस जांच में जुट गई है। वायनाड से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बम से उड़ाने की धमकी का पत्र इंदौर में मिला है।
मिठाई की दुकान पर छोड़ा गया है पत्र
शुक्रवार की सुबह यह धमकी भरा पत्र कोई अनजान शख्स मिठाई की दुकान पर छोड़कर चला गया। पत्र की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मामला को धारा 507 में दर्ज मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसी फुटेज तलाशे जा रहे हैं।
कोलकाता से मुंबई जा रहे विमान में तककनी खामी
कोलकाता से मुंबई के लिए आज सुबह दस बजे रवाना हुए इंडको के विमान में तकनीकी खामी आ गई। पायलट को इसकी जानकारी हुई तो उसने वापस लौटने की बात कही। विमान को आनन-फानन में सुरक्षित कोलकाता हवाई अड्डे पर उतार लिया गया।
विमान में 156 यात्री सवार थे
विमान में 156 यात्री सवार थे। विमान के हवाई अड्डे पर उतरने के बाद इंजीनियर विमान की जांच कर खामी को तलाश करने में जुटे हुए हैं। इंडको ने इसे तकनीकी खामी बताते हुए इमरजेंसी लैंडिग की बात कही है।