आगरालीक्स…आगरा की राउंड टेबल संस्था जरूरतमंद बच्चों के लिए कर रही मदद. सेवा के रूप में मनाया पूरा सप्ताह
आगरा की राउंड टेबल संस्था ने 13 से 19 नवंबर तक सेवा सप्ताह को आरटीआई वीक के रूप में मनाया. पहले दिन से लेकर आज समापन वाले दिन तक संस्था की ओर से प्राथमिक सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों की मदद की गई. बच्चों को मिष्ठान्न वितरित करने के साथ ही उनकी पढ़ाई में प्रयोग होने वाली चीजों की मदद की गई. सेवा सप्ताह के अंतर्गत ही शुक्रवार को प्राथमिक स्कूल मण्डी सईद खां में एक स्टील की अलमारी दी गई.
एरिया 5 वाइस चेयरमैन अभिनव विज, वाइस चेयरमैन डॉ. देवाशीष सरकार, प्रतीक बंसल और प्रणव अग्रवाल द्वारा प्रदान की गई. मधुर सचदेवा, डॉ. अशिका सरकार, नकुल मनचंदा, अयुष अग्रवाल, शिवम चावला, रोहित डंग कार्यक्रम में मौजूद रहे. साथ ही उनके अनुसार सप्ताह के तहत आगे भी सेवा कार्य जारी रहेंगे.
