आगरालीक्स…ट्रॉली बैग में मिली युवती की लाश की हुई पहचान. मृतक युवती के मां और भाई आए सामने. यहां की रहने वाली थी मृतक युवती
आगरा—नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे के राया के निकट सर्विस रोड पर ट्रॉली के अंदर मिली युवती की शिनाख्त हो गई है. उसकी पहचान 21 वर्षीय आयुषी यादव निवासी मोडबंद थाना बदरपुर फरीदाबाद के रूप में की गई है. मृतक युवती के मां और भाई सामने आए हैं जिन्होंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी शिनाख्त की. बताया जाता है कि युवती एक दिन पहले घर से निकली थी, लेकिन उसकी लाश अगले दिन यानी 18 नवंबर को यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर एक ट्रॉली बैग के अंदर मिली. लाश पॉलीथिन में पैक थी और सीने पर गोली व चेहरे पर चोट के निशान मिले थे. युवती की लाश खून से सनी हुई थी.

पुलिस ने युवती की पहचान के लिए दिन और रात एक कर दिया था. इसके लिए 8 टीमों का गठन किया गया था. टीमों ने यमुना एक्सप्रेस वे से जुड़ने वाले सभी मार्गों के 200 से अधिक सीसीटीवी चेक किए. करीब 20 हजार मोबाइलों को ट्रैस भी किया गया. आज मृतक युवती की मां और भाई सामने आए ओर उनहोंने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर उसकी शिनाख्त की. अब पुलिस इस मामले में यह पता करने की कोशिश कर रही है कि युवती की हत्या किसने और क्यों की. पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा.