आगरालीक्स…. यमुना एक्सप्रेस वे पर ट्रॉली बैग में मिला शव बीसीए की छात्रा का निकला, घर से चली गई थी छात्रा, छात्रा की हत्या उसके पिता द्वारा किए जाने की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी है।

यमुना एक्सप्रेस वे के माइल स्टोन 108 के पास सर्विस रोड पर ट्रॉली बैग में युवती का शव मिला था। युवती की शिनाख्त 21 साल की आयुषि यादव मोडबंद, दिल्ली के रूप में हुई है। रविवार को युवती की मां ब्रजबाला और भाई मथुरा पहुंचे और आयुषि की शिनाख्त की।
पिता पर बेटी की हत्या करने का शक
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि युवती की आनर किलिंग की गई, आयुषि के पिता नितेश यादव ने ही हत्या की थी। नितेश यादव इलेक्ट्रीशियन है।
17 नवंबर को की गई हत्या, 19 नवंबर को मिला शव
पुलिस जांच में सामने आया है कि आयुषि यादव बीबीए की छात्रा थी। वह घर से बिना बताए चली गई थी, वापस लौटने पर पिता नितेश यादव ने खापा खो दिया और आयुषि के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद शव यमुना एक्सप्रेस वे के सर्विस रोड पर फेंक दिया। इस मामले में पुलिस छानबीन में सामने आया है कि आयुषि के पिता ने थाने में भी गुमशुदगी दर्ज नहीं कराई थी।