आगरालीक्स…आगरा के आरबीएस मैनेजमेंट टैक्निकल कैम्पस के 19 स्टूडेंट्स का हुआ साफ्टवेयर कंपनी एचसीएल में चयन. सपोर्ट इंजीनियर बनकर करेंगे बेंगलोर, चेन्नई, नोएडा, हैदराबाद में जॉब
राजा बलवंत सिंह मैनेजमेंट टैक्निकल कैम्पस खंदारी आगरा में देश की गअ्रणी साफ्टवेयर कंपनी एचसीएल टेक्नोलौजिज द्वारा 19 छात्रों का कैम्पस प्लेसमेंट में चयन किया गया हे. बलवंत एजूकेशनल सोसाइटी के सचिव युवराज अम्बरीश पाल सिंह ने छात्रों को बधाई दी. निदेशक प्रशासन एवं वित्त प्रो. डॉ. पायल गर्ग ने बताया कि कंपनी द्वारा चयनित छात्रों में साफ्टवेयर अप्लीकेशन व डेवलपमेंट स्किल, इंस्टालेशन सर्वर पर कार्य करने की क्षमता, एंटी वाइरस मानिटरिंग, नेटवर्किंग, कम्फिगुरेशन बैकअप तथा टेक्निकल सपोर्ट की क्षमताओं को गहनता से परखा.

प्लेसमेंट आफिसर वीके सिंह ने बताया कि कंपनी द्वारा सभी स्टूडेंट्स का चयन सपोर्ट इंजीनियर के पद पर बेंगलोर, चेन्नई, नोएडा व हैदराबाद शहरों के लिए किया गया है. एचसीएल कंपनी द्वारा चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, ग्रुप डिस्कसन तथा फेस टू फेस इंटरव्यू के बाद स्टूडेंट्स का चयन किया गया. इस अवसर पर कम्प्यूटर एप्लीकेशन के डीन प्रो. पंकज सक्सेना, बिजिनिस एडमिनिस्ट्रेशन के डीन डॉ. केके शर्मा, डॉ. डीएस यादव, ज्ञानेंद्र सिंह तौमर, कुलदीप कुमार आदि उपस्थित रहे.