आगरालीक्स ….आगरा में इन इलाकों में 36 घंटे के लिए नहीं होगी गंगाजल की आपूर्ति, 30 नवंबर से एक दिसंबर तक 36 घंटे का शट डाउन।

आगरा शहर में आगरा पेयजल आपूर्ति योजना फेज-3 के अन्तर्गत कोतवाली में स्थित पुराने 1000 कि०ली० क्षमता के जीर्ण क्षीर्ण जोनल पम्पिंग स्टेशन के रिप्लेसमेंट के रूप में इसी प्रांगण में समान क्षमता का नया जोनल पम्पिंग स्टेशन निर्मित किया जाना है, जिसके लिये स्टैण्ड बाई हेतु 200 कि०ली० सीडब्ल्यूआर0 का निर्माण कार्य किया जाना है। इस हेतु कोतवाली जोनल पम्पिंग स्टेशन में कुछ पुरानी पाइप लाइन शिफ्ट की जानी है। जिनका मेन रोड पर स्थित मुख्य पाइप लाइन से इन्टरकनेक्शन का कार्य किया जाना है जिस हेतु शट डाउन की आवश्यकता है। इस कार्यवाही हेतु जीवनी मण्डी जल शोधन संयंत्र से कोतवाली क्षेत्र को पोषित पम्प को 36 घण्टे के लिये शट डाउन देने की आवश्यकता होगी।
इन क्षेत्रों में 30 नवंबर सुबह 10 से एक दिसंबर रात 10 बजे तक नहीं आएगी पानी
कोतवाली क्षेत्र, कालामहल, मोती कटरा, बेलनगंज, गधापाडा, मानपाडा, रोशन मौहल्ला, मनटोला, पीपलमण्डी, हींग की मण्डी, सदर भट्टी आदि क्षेत्रों की जलापूर्ति बाधित हो जायेगी। इन क्षेत्रों में पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में आपके कार्यालय के माध्यम से टैंकरों से प्रभावी क्षेत्रों में पेयजल प्रदान किये जाने की आवश्यकता होगी।