आगरालीक्स …आगरा में एमजी रोड पर नहीं चलेंगे ई रिक्शा और मोटर लगे रिक्शा। हादसों की रोकथाम को यातायात पुलिस की कवायद। नौ साल पहले एमजी रोड पर आटो किए गए थे प्रतिबंधित।

आगरा में नौ साल पहले एमजी रोड पर आटो बंद कर दिए गए थे, आटो से एमजी रोड पर जाम लगता था। आटो बंद होने के बाद ई रिक्शा और मोटर लगे रिक्शा चलने लगे। इनसे जाम लग रहा है। ये बेतरतीन तरह से ई रिक्शा चलाते हैं इससे हादसे का डर रहता है।
भगवान टॉकीज पर रोके जा रहे ई रिक्शा
यातायात पुलिस ने ई रिक्शा को भगवान टॉकीज पर रोकना शुरू कर दिया है, भगवान टॉकीज चौराहे पर बैरियर लगा दिया है। ई रिक्शा चालकों को चेतावनी दी जा रही है कि एमजी रोड पर न चलें, दूसरी बार पकड़े जाने पर ई रिक्शा सीज कर दिया जाएगा। भगवान टॉकीज के बाद अन्य चौराहों पर भी सख्ती की जाएगी।
यातायात पुलिस और परिवहन विभाग मिलकर निर्धारित करेंगे रूट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार,, आगरा में ढ़ाई हजार ई रिक्शा और एक हजार मोटर वाले रिक्शा हैं। इनके लिए परिवहन विभाग के साथ मिलकर रूट निर्धारित किए जाएंगे। ई रिक्शा और मोटर लगे रिक्शा एमजी रोड पर नहीं चलेंगे।