Monday , 19 October 2026
Home बिगलीक्स 3rd standard Student abducted, killed and buried by neighbour in Agra
बिगलीक्स

3rd standard Student abducted, killed and buried by neighbour in Agra

258

आगरालीक्स…. आगरा में के पॉश एरिया से एक छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी, छात्र के शव को दफनाने के बाद फिरौती मांगी।
आगरा के दयालबाग क्षेत्र के हजूरी बाग के सेवादार रामभरोसी का इकलौता बेटा 11 वर्षीय अंकित तीसरी कक्षा का छात्र था। हजूरी बाग में फूलों की खेती होती है और आठ सेवादारों के परिवार रहते हैं, यह कई बीघा में फैला हुआ है। रविवार सुबह वह घर के पास ही खाली जगह पर शौच को गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजन उसकी तलाश करते रहे, इसी बीच परिजनों के पास डेढ लाख की फिरौती के लिए कॉल आई, उन्होंने जिस नंबर से फोन आया था, वह नंबर पुलिस को दे दिया, दोपहर में एक बार और फिरौती के लिए कॉल, पुलिस ने लॉकेशन ट्रेस करने के साथ ही ईएमआई नंबर से मोबाइल में दूसरी सिम से हो रही कॉल को ट्रेस किया।
पडोसी को पुलिस ने पकडा
पुलिस ने रामभरोसी के पडोसी 19 वर्षीय आकाश को पकड लिया, उससे पूछताछ की गई। पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, वह भी सुबह से रामभरोसे के साथ ही उनके बेटे अंकित की तलाश में लगा हुआ था।
हत्या  के बाद दफनाया शव
पुलिस की सख्ती के बाद आकाश ने अंकित की हत्या कर शव दफनाने की बात मान ली, लेकिन पुलिस को गुमराह किया, उसने पुलिस को बताया कि अंकित की हत्या कर शव पेड पर लटका दिया है। पुलिस वहां पहुंची तो शव नहीं था, लेकिन वहां एक गडढा था, उसे खोदा गया तो अंकित का शव निकल आया। आकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि शौच से लौटते समय अंकित से उसने कहा कि खेलने चलते हैं, अंकित आगे चल रहा था पीछे से आकाश ने सिर में बार किया, इससे वह गिर गया, इसके बाद ईंट से ताबडतोड बार कर उसकी हत्या कर दी और शव को पेड के पास गडढा खोदकर दफना दिया।

सीरियल देखकर अपहरण और हत्या, करता अय्याशी
शातिर दिमाग आकाश ने पुलिस पूछताछ में बताया कि पुलिस पूछताछ में बताया कि उसके पिता राम निहारे जाटव तंत्र मंत्र का काम करते हैं। आकाश ने यह भी बताया कि वह फिरौती की रकम से अय्याशी करना चाहता था। उसने सीरियल देखकर प्लान बनाया। उसने बताया कि वह अंकित के घर पर ही टीवी देखता था। वहां उसने क्राइम पर आधारित सीरियल कई बार देखे।
इसमें ही उसने देखा कि अपहरण कर फिरौती वसूली जा सकती है। इसके बाद अपहरण की योजना बनाई। रविवार सुबह ही जंगल में फावड़ा पहुंचा दिया था। उसका पहले से इरादा था कि अगर फंसने का डर हुआ तो अंकित की हत्या कर देगा। उसने अंकित को ही अपहरण के लिए इसलिए चुना क्योंकि एक तो वह अपने परिवार का इकलौता बेटा था। दूसरा उसके रिश्तेदार पास में ही रहते हैं। उसे लगता था कि सब आपस में मिलकर 1.5 लाख को इकट्ठा कर ही लेंगे। आकाश इस रकम से हिल स्टेशन पर जाकर होटलों में अय्याशी करना चाहता था।

फिरौती अपने पड़ोसी को देना
आकाश ने फोन पर अपना नाम नहीं बताया था। बस यही कहा था कि शाम को सात बजे बताएगा कि फिरौती कहां पहुंचानी है। उसका प्लान यह बताने का था कि 1.5 लाख रुपये पड़ोस में रहने वाले किसी युवक को दे दो, वह लेकर उसके (अपहर्ता के ) पास आएगा। फिरौती मिलने पर वह इसे रख लेता और झूठ बोल देता कि अपहर्ता को दे आया। उसने यह नहीं सोचा था कि सात बजने से पहले ही पकड़ लिया जाएगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!