आगरालीक्स… आगरा से यमुना एक्सप्रेस-वे पर होकर नोएडा-दिल्ली जाने वाले वाहनों की रफ्तार में 15 दिसंबर से कम होगी। तेज दौड़े तो होगा चालान।
वर्तमान में इतनी स्पीड है मान्य

यमुना एक्सप्रेस-वे पर हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा निर्धारित है। भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किमी प्रति घंटा है लेकिन चालक गति सीमा का उल्लंघन करते हुए दौड़ते हैं। तेज गति के कारण हादसे का शिकार होते हैं।
सर्दियों में कोहरे से दुर्घटना बढ़ जाती हैं
सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर वाहन दुर्घटना की आशंका और अधिक बढ़ जाती है। कोहरे के कारण दृश्यता कम होने से वाहनों के भिड़ने की आशंका अधिक रहती है।
हर साल कम की जाती है समय सीमा
इसलिए प्राधिकरण हर वर्ष सर्दियों में एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा को कम कर देता है।
हल्के वाहन 80 व भारी 60 की स्पीड से दौड़ेंगे
सीईओ डा. अरुणवीर सिंह ने बताया कि 15 दिसंबर से 15 फरवरी तक हल्के वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 80 किसी प्रति घंटा रहेगी। वहीं भारी वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 60 किमी प्रति घंटा रहेगी। इससे अधिक गति से वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। उनके चालान काटे जाएंगे।