नईदिल्लीलीक्स…दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में चुनाव में आम आदमी पार्टी को बहुमत। भाजपा दूसरे नंबर पर। ट्रांसजेंडर प्रत्याशी भी जीता।
आप अब तक 130, भाजपा 105 सीटों पर जीती

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली नगर निगम की 250 सीटों में आम आदमी पार्टी को अब तक 130 सीटें मिल चुकी हैं, जबकि भाजपा को 105 सीटें मिली हैं। कांग्रेस ने अभी तक 11 सीटों पर कब्जा किया है। चार सीटें अन्य के खाते में गई हैं।
दिल्ली को मिला पहला ट्रांसजेंडर पार्षद
दिल्ली नगर निगम के चुनाव में दिल्ली के सुल्तानपुरी ए वार्ड से आप की ट्रांसजेंडर उम्मीदवार बॉबी ने जीत हासिल की है। एमसीडी में वह पहली ट्रांसजेंडर पार्षद होंगी।