Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ For 16 years, the only heir of property worth crores renounced the comforts and assumed quietness
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सयूपी न्यूज

For 16 years, the only heir of property worth crores renounced the comforts and assumed quietness

124

आगरालीक्स… करोड़ों की संपत्ति का इकलौता वारिस ने 16 साल की उम्र में सुख-सुविधाएं त्यागकर धारण किया वैराग्य। दीक्षा महोत्सव में गूंजे जयकारे।

दो साल से चल रहे थे संयम के मार्ग पर


संयम के मार्ग पर चलने से पूर्व अचल श्रीमाल।

मध्य प्रदेश के धार जिले के बदनावर स्थित नागदा मुकेश श्रीमाल का करोड़ों का कारोबार है। मुकेश का एक मात्र बेटे अचल श्रीमाल का दो वर्ष 2020 में चातुर्मास के दौरान संयम के मार्ग पर चलने का विचार आने लगा और सारी सुख-सुविधाओं से ध्यान हट गया। वह मुमुक्षु वैराग्य में गुरु के सानिध्य में चले गए।  

जैन मुनि जिनेंद्र मुनि ने दिलाई दीक्षा

संयम की राह पर चलते हुए अचल अविचलित हुए भोपाल, शुजालपुर सहित कई शहरों में एक हजार किलोमीटर से ज्यादा का पैदल विहार किया। इसके बाद बीते रविवार को अचल ने एक समारोह में दीक्षा ली, उन्हें गुरुदेव उमेश मुनि के शिष्य जिनेंद्र मुनि ने दीक्षा दिलाई। अचल ने जब दीक्षा ली तो दीक्षा महोत्सव जय जय कार से गूंज उठा। अचल नागदा में सबसे कम उम्र की दीक्षा लेने वाले बने हैं।

बोले माता-पिता- हम अचल के फैसले से खुश

इससे पहले 1980 में नागदा की बेटी साध्वी मधु मसा की दीक्षा हुई थी। इस मौके पर अचल के माता-पिता का कहना था कि  इस संसार में कुछ नहीं है केवल दिखावा है, कितना भी पैसा धन-संपत्ति हो जाए शांति नहीं मिलती। इसलिए हमने बेटे को वैराग्य से जाने से रोका नहीं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Severe Heatwave Forecast for Agra Until April 25; Administration Issues Guidelines…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में 25 अप्रैल तक भीषण लू के आसार. स्कूलों का समय...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New District Magistrate, Manish Bansal, Assumes Charge…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नये जिलाधिकारी मनीष बंसल ने संभाला चार्ज. कहा—आगरा इंटरनेशनल, हेरिटेज...

error: Content is protected !!