आगरालीक्स… आगरा में महिला की हत्या, हत्या के बाद से उसका प्रेमी गायब है, पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के पत्थर घोडा, सिकंदरा में ममता अपने प्रेमी संजय के साथ रहती थी, ममता नगला पदी की रहने वाली है। मंगलवार सुबह घर में उसका शव मिला, ममता के सिर पर ताबडतोड प्रहार कर हत्या की गई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि मुरादाबाद निवासी संजय के ममता से प्रेम संबंध थे। वह रमेश के किराए के मकान में रह रहा था, ममता की हत्या के बाद से संजय का भी पता नहीं हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
छात्र का किडनैप कर हत्या
3 अक्टूबर 2016 को आगरा के पॉश एरिया से एक छात्र का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी, छात्र के शव को दफनाने के बाद फिरौती मांगी।
आगरा के दयालबाग क्षेत्र के हजूरी बाग के सेवादार रामभरोसी का इकलौता बेटा 11 वर्षीय अंकित तीसरी कक्षा का छात्र था। हजूरी बाग में फूलों की खेती होती है और आठ सेवादारों के परिवार रहते हैं, यह कई बीघा में फैला हुआ है। रविवार सुबह वह घर के पास ही खाली जगह पर शौच को गया। इसके बाद उसका पता नहीं चला। परिजन उसकी तलाश करते रहे, इसी बीच परिजनों के पास डेढ लाख की फिरौती के लिए कॉल आई, उन्होंने जिस नंबर से फोन आया था, वह नंबर पुलिस को दे दिया, दोपहर में एक बार और फिरौती के लिए कॉल, पुलिस ने लॉकेशन ट्रेस करने के साथ ही ईएमआई नंबर से मोबाइल में दूसरी सिम से हो रही कॉल को ट्रेस किया।
पडोसी को पुलिस ने पकडा
पुलिस ने रामभरोसी के पडोसी 19 वर्षीय आकाश को पकड लिया, उससे पूछताछ की गई। पहले उसने पुलिस को गुमराह किया, वह भी सुबह से रामभरोसे के साथ ही उनके बेटे अंकित की तलाश में लगा हुआ था।
Leave a comment