आगरालीक्स…आगरा की तरह गाजियाबाद में भी दिनदहाड़े बदमाशों ने महिला को लूटा. घर के बाहर धूप सेंक रही थी महिला. देखें सीसीटीवी फुटेज
आगरा में करीब 8 दिन पहले सेंट जोंस कॉलेज स्थित ब्रजवासी मिष्ठान भंडार के संचालक अनिल कुमार के लायर्स कॉलोनी स्थित घर में लूट की वारदात हुई थी. 4 दिसंबर को सुबह नौ बजे उनकी पत्नी अपने घर के बाहर बालकॉनी में लगे पौधों में पानी लगा रहीं थी. इसी बीच बाइक सवार दो बदमाश आए, बाइक से एक बदमाश उतरा और उनके घर के अंदर घुसा, वे कुछ समझ पाती तब तक बदमाश ने उनके गले पर झपटटा मार कर चेन तोड़ ले गया, उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया. यह मामला सीसीटीवी में कैद हो गया था और इसका वीडियो जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था.
कुछ ऐसी ही घटना हुई है गाजियाबाद में. यहां लोनी के डीएलएफ अंकुर विहार कॉलोनी में रहने वाली महिला गीता अपने घर के बाहर बैठकर धूप सेंक रही थी. तभी बाइक सवार दो बदमाश यहां आकर रुके और उनमें से एक बदमाश ने गीता के साथ लूटपाट करने की कोशिश की. गीता ने जब इसका विरोध किया तो बदमाश ने हथियार तान दिया. जिससे महिला गीता दहशत में आ गई. इसके बाद बदमाश ने महिला से जेवरात लूट लिए. महिला के पास खड़े एक किशोर से भी बदमाशों ने लूटपाट की और फिर वहां से भाग निकले. महिला ने आसपास के लोगों की मदद से स्थानीय पुलिस को इस मामले की सूचना दी. पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की पहचान के प्रयास कर रही है.