आगरालीक्स…आगरा में युवती के अश्लील फोटो उसके भाई को भेजे. फोन पर धमकी देकर ब्लैकमेल किया…दहशत में परिवार
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र में एक युवक की हरकत से एक परिवार दहशत में है. इस सिरफिरे युवक ने एक युवती के अश्लील फोटो बनाकर उसके भाई को भेज दिए. इसके बाद वह युवती के भाई को ब्लैकमेल करने लगा. इससे पूरा परिवार दहशत में आ गया. मामले में कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा थाने में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है.

ये है पूरा मामला
सिकंदरा थाना क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने बताया कि 20 अक्टूबर की रात को उसके मोबाइल पर एक फोन आया. फोन करने वाले ने उसके साथ अभद्रता की और धमकी देने लगा. जब उसने फोन काट दिया तो इसके बाद धमकी भरे अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया. इस अज्ञात युवक ने पीड़ित युवक के फोन पर उसकी बहन के आपत्तिजनक फोटो भेज दिया जो कि फोटोशॉप्ड बताए गए हैं. वह इन फोटो को सोशल मीडिया पर सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. इससे पूरे परिवार में दहशत छा गई.
इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से शिकायत की गई लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया जिसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया. कोर्ट के आदेश पर सिकंदरा थाने में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आरोपी युवक का पता लगाने का प्रयास कर रही है.