आगरालीक्स ….आगरा के सपा विधायक और पूर्व मंत्री का फर्जी पोर्न वीडियो व्हाटसएप ग्रुप पर वायरल होने के मामले में आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि वीडियो भाजपा मीडिया ग्रुप आगरा पर यह वीडियो पोस्ट करने के बाद कमेंट किए गए हैं। इस मामले में गजेंद्र सिंह के खिलाफ धारा 504, आईटी एक्ट 67 और 67 ए में मुकदमा दर्ज किया गया है।
सपा के मीडिया प्रभारी मदन मोहन शर्मा ने एसएसपी डॉ प्रीतिंदर सिंह को बताया कि व्हाटस एप पर भाजपा मीडिया ग्रुप नाम के ग्रुप पर पोर्न

कुछ ही देर में वायरल हो गया वीडियो
कुछ ही देर में वीडियो वायरल हो गया, करीब 10 मिनट के वीडियो में एक महिला को कमरे में दिखाया गया है, इसके बाद एक बडे कद काठी का युवक आता है और महिला के साथ उस युवक का 10 मिनट का पोर्न वीडियो है। इस वीडियो के वायरल होने से खलबली मची हुई है। इसे चुनाव से पहले विधायक की छवि बिगाडने के लिए फर्जी तरह से तैयार कर सोशल साइड पर डाले जाने के आरोप लगाए जा रहे हैं।
पोर्न वीडियो डालना और कमेंट करना है अपराध
आईटी एक्ट के तहत अपने मोबाइल में पोर्न वीडियो रखने से लेकर सोशल साइट पर इस तरह के वीडियो डालना अपराध है। इसके साथ ही इस तरह के वीडियो पर कमेंट करना भी अपराध है। इस तरह के मामलों में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाती है।
Leave a comment