आगरालीक्स ….आगरा में नारंगी गाड़ी में पेठा, गुलाबी में चमड़े की कतरन और पीली में गोबर फेकिंग, नगर निगम ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की तर्ज पर शुरू की सुविधा
अभी नहीं लगेगा कोई चार्ज।

आगरा में पेठा, जूते की फैक्ट्री और तबेलों से कचरा और गंदगी नालों में फेंकी जा रही है, इससे नाले चोक हो रहे हैं। इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाया गया है। अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र पसाद यादव का कहना है कि तीन अलग अलग रंग की गाड़ियां तैयार कराई गई हैं। नारंगी रंग की गाड़ी में पेठे का कचरा डाल सकेंगे, जबकि गुलाबी रंग की गाड़ी में चमड़े की कतरन और गोबर डालने के लिए पीले रंग की गाड़ी तैयार कराई गई है। यह गाड़ी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन की तरह जाएंगी, माइक से आवाज भी लगाई जाएगी। जिससे कूड़ा नाले में नहीं फेंका जाएगा।
सबसे ज्यादा चमड़े की ईकाईयां
नगर निगम ने जिन इकाईयों से इन तीन तरह का कचरा निकलता है उन्हें भी चिन्हित कर लिया है। चमड़े की ईकाईयां 600 हैं और पेठे की 126 ईकाईयां हैं। जबकि 450 तबेले हैं, जहां से गोबर गाड़ी उठाएंगी।