आगरालीक्स… बसपा सुप्रीमो मायावती की रैली में भगदड से दो महिलाओं की मौत हो गई। दर्जनों घायल हो गए हैं। वहीं, आगरा के बसपा कार्यकर्ता की रैली के लिए जाते समय एक्सीडेंट में मौत हो गई। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
लखनऊ में कांशीराम स्मारक स्थल पर आयोजित बसपा की महारैली में मायावती का भाषण खत्म होने के बाद कार्यकर्ता बाहर निकलने लगे। इसी दौरान भगदड मच गई। मीडिया में पुलिस ने बताया ‘‘सीढियों पर बने दो द्वारों में से एक से लोग नीचे आ रहे थे और संतुलन बिगडने से एक दूसरे के उपर गिर पड़े. घटना में बिजनौर की 68 वर्षीय शांति देवी और एक अन्य अज्ञात महिला की दम घुटने से मौत हो गई’ घायलों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है. पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष राम अचल राजभर ने हालांकि कहा कि महिलाओं की मौत गर्मी और उमस की वजह से हुई. घायलों में आगरा के कार्यकर्ता भी बताए जा रहे हैं।
रैली के लिए जाते समय बसपा कार्यकर्ता की मौत
आगरा से रैली के लिए शनिवार रात को बस रवाना हुई थी। सुबह सात बजे उन्नाव के पास अलबतिया निवासी देवी सिंह 60 साल शौच के लिए जा रहे थे, इसी दौरान सामने से आती बस की चपेट में आ गए। हादसे में उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव आगरा भेज दिया गया है।

आगरा के बसपा कार्यकर्ता शनिवार रात को बस और अपने वाहनों से लखनऊ रवाना हुए थे। हर विधानसभा से 50 बस जानी थी, इस तरह 40 हजार से अधिक कार्यकर्ता रैली में शामिल होने के लिए गए थे।
2002 में 12 कार्यकर्ताओं की हुई थी मौत
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 2002 में बसपा संस्थापक कांशी राम की दसवीं पुण्यतिथि पर बडी संख्या में बसपा कार्यकर्ता और लोग एकत्र हुए थे. लखनऊ में बसपा की एक रैली के बाद चारबाग रेलवे स्टेशन में पार्टी के कम से कम 12 कार्यकर्ता मारे गए और 22 घायल हो गए थे.
Leave a comment