आगरालीक्स ..आगरा में बैंकों की पांच दिन की छुटटी के दूसरे दिन ही एटीएम काट आॅफ मनी हो गए हैं। शहर के तमाम एटीएम पर सॉरी एटीएम कैशलेस के बोर्ड लगे हैं। ऐसे में त्योहारी मौसम में खरीददारी के लिए प्लास्टिक मनी लेकर निकल रहे लोग परेशान हो रहे हैं। उन्हें अलग अलग क्षेत्रों में एटीएम से कैश निकालने के लिए दौड लगानी पड रही है।
आठ अक्तूबर को माह का दूसरा शनिवार है. नौ अक्तूबर को रविवार है. इसके बाद 10 व 11 अक्तूबर को दशहरे तथा 12 अक्तूबर को मुहर्रम की छुट्टी है. इस तरह आठ से 12 अक्तूबर तक बैंकिंग कार्य नहीं होगा. हालांकि बैंकों ने आश्वस्त किया है कि त्योहार को देखते हुए आठ अक्तूबर की देर रात एटीएम बूथ को कैश से फुल कर दिया जायेगा. इसके बाद भी रविवार को ही एटीएम कैश लेस हो गए हैं।
एक साथ निकाल लिया कैश
5 दिन की छुटटी के चलते लोगों ने एक साथ कैश निकाल लिया, इससे पांच दिन का कैश दो दिन में ही खत्म हो गया है। वहीं, त्योहार की खरीददारी के लिए भी कैश ज्यादा चाहिए, इससे भी समस्या खडी हो गई है। इससे नौकरीपेशा सबसे ज्यादा परेशान हैं, जो पूरी तरह से प्लास्टिक मनी पर निर्भय हैं। एटीएम में कैश न होने से उन्हें परेशानी का सामना करना पड रहा है।
दशहरे पर खरीदारी के लिए चाहिए होगा कैश
दशहरे पर कार सहित अन्य वाहनों की खरीदारी होती है। बैंक में छुटटी होगी, ऐसे में पहले से ही कैश का इंतजाम करना होगा। एटीएम से भी अधिक मात्रा में कैश नहीं निकाला जा सकता है। इसे देखते हुए शुक्रवार को बैंकों में भीड रहेगी, वहीं वाहन सहित अन्य सामान खरीदने के लिए चेक का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
इंटरनेट बैंकिंग आएगी काम
बैंकों की छुटटी और एटीएम में कैश न होने पर इंटरनेट बैकिंग की मदद ले सकते हैं। आॅनलाइन शॉपिंग के जमाने में आप अपने एटीएम कम डेबिट कार्ड के साथ ही क्रेडिट कार्ड से खरीदारी कर सकते हैं। प्लास्टिक मनी से खरीदारी करने में कोई समस्या नहीं आएगी।
मिड नाइट बाजार में उमड रही भीड

(इंटरनेट फोटो)
Leave a comment