आगरालीक्स…आगरा में दो बाइकों की आमने—सामने की भिड़ंत, एक की मौत…
आगरा में दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो ई जबकि दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए. हादसा खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे इंटरचेंज के नीचे हुआ. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

ये है पूरा मामला
मथुरा के इरौली में रहने वाला वीरपाल पुत्र दौजीराम बुधवार शाम को टेढ़ी बगिया अपनी ससुराल आया हुआ था. आज गुरुवार को वह अपने साले अरविंद पुत्र सुनहरी लाल के साथ खंदौली यमुना एक्सप्रेस वे पर बाइक से जा रहा था. जैसे ही इनकी बाइक इंटरचेंज के नीचे पहुंची, तभी सामने से तेज गति से आ रहे बाइक सवार सोनू की बाइक से आमने—सामने की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग उछलकर दूर जा गिरे. सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां वीरपाल की मौत हो गई. पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया. वीरपाल की मौत से परिवार में कोहराम मच गया. उसके दो लड़कियां एक पांच साल की, दूसरी दो साल की और एक बेटा एक साल का है.