नईदिल्लीलीक्स… इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज का टी-20 सीरीज में 5-0 से सूपड़ा साफ किया। वेस्टइंडीज मात्र 43 रन पर सिमटी।
नौ खिलाड़ी दहाई के अंक तक नहीं पहुंचे
वेस्टइंडीज की टीम ने पांचवे टी-20 में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया लेकिन सफल नहीं हो सका। वेस्टइंडीज की पूरी टीम 16.2 ओवर में 43 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की एक मात्र बल्लेबाज जोसफ दो अंकों 11 रन पर पहुंच सकी। बाकी सभी दहाई का अंक भी पार नहीं कर सकीं।
इंग्लैंड पांच ओवर में ही जीत गया
इंग्लैंड की टीम ने जीत का लक्ष्य दो विकेट खोकर पावर प्ले में ही हासिल कर लिया।