आगरालीक्स…आगरा में बारिश का अलर्ट. कोहरा और शीतलहर के बीच बारिश बढ़ाएगी सर्दी. जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने रविवार 25 दिसंबर को आगरा में बारिश की संभावना जताई है और यह बारिश पूरे दिन हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार रविवार 25 दिसंबर को आगरा में कुछ स्पैलों में बारिश हो सकती है. इसके साथ ही सर्दी में बढ़ोतरी होगी. तापमान कम होगा और कोहरा व शीतलहर चलने के आसार जताए गए हैं.

आगरा में आज पूरे दिन सर्दी का अहसस हुआ. सुबह की शुरुआत कोहरे के साथ हुई. सुबह 9 बजे तक आगरा में कोहरे की चादर छाई रही तो वहीं ठंडी हवाएं भी चल रही थीं. दोपहर को धूप निकली लेकिन धूप का प्रभाव कम रहा. मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा.