Monday , 20 April 2026
Home Sports Australia beat South Africa by an innings and 182 runs, Pakistan and New Zealand head for Test draw
Sportsटॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्स

Australia beat South Africa by an innings and 182 runs, Pakistan and New Zealand head for Test draw

115

नईदिल्लीलीक्स.. आस्ट्रेलिया ने आज दूसरे टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को पारी और 182 रन से बड़ी शिकस्त दी। पाकिस्तान-न्यूजीलैंड टेस्ट में ड्रा के आसार।

दक्षिण अफ्रीका दूसरी पारी में 204 रन पर सिमटा

आस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को आज 204 रन पर समेट कर पारी और 182 रन से जीत हासिल करने के साथ सीरीज को भी जीत लिया है। तीन मैचों की सीरीज में आस्ट्रेलिया 2-0 से आगे हो गया है। आस्ट्रेलिया ने इस मैच में टास जीतकर पहले दक्षिण अफ्रीका को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया था। दक्षिण अफ्रीका पहली पारी में 189 रन पर सिमट गई।

डेविड वार्नर रहे मैच के हीरो

आस्ट्रेलिया ने डेविड वार्नर के दोहरे शतक की मदद से आठ विकेट पर 575 पर पारी घोषित कर दी थी लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी टिक नहीं सके। बबूमा ही सबसे ज्यादा 65 रन बना सके। प्लेयर ऑफ द मैच 100वां टेस्ट खेलने वाले डेविड वार्नर रहे।

केन और ईश ने पाक गेंदबाजों को रुलाया

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच कराची में खेला जा रहा पहले टेस्ट के चौथे दिन लंच के बाद तक न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में समाचार लिखे जाने तक छह विकेट पर 551 रन बना लिए थे।

केन डेढ़ सौ के पार, ईश ने भी अर्द्धशतक ठोका

केन विलियमसन 155 रन और ईश सोढ़ी 52 रन बनाकर खेल रहे थे। न्यूजीलैंड की बढ़त 93 रन की हो गई थी।  

मैच में एक दिन शेष, रिजल्ट के आसार नहीं

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 438 रन बनाए थे। खेल का एक दिन और शेष रह गया है। इस मैच का परिणाम नहीं निकलने के आसार हो गए हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Rs 100 crore sale on Akshaya Tritiya in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में अक्षय तृतीया पर आज भी मंदिरों में...

बिगलीक्स

Agra Live News: JEE Mains 2026 result may declare Today

आगरालीक्स…Agra News: देश भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए जेईई...

बिगलीक्स

Agra Live News: Dhaba Owner lodge FIR against History Sheeter Monu Yadav in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में जेल से छूटते ही हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने...

बिगलीक्स

Agra Live News: Heat waves start in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से लू का अलर्ट, भीषण गर्मी, जानें...

error: Content is protected !!