Friday , 7 February 2025
Home आगरा Sad News: Agra’s 22 Year Old Software Engineer drown in Sea in Puducherry…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Sad News: Agra’s 22 Year Old Software Engineer drown in Sea in Puducherry…#agranews

आगरालीक्स…(Video)दुखद दोस्तों संग नए साल का जश्न मनाने गए आगरा के युवा साफ्टवेयर इंजीनियर की समुद्र में डूबने से मौत. डेढ़ घंटे पहले मां को किया था फोन..

आवास ​विकास कॉलोनी सेक्टर चार निवासी 22 वर्षीय दीपक मखीजा बेंगलूरू की मल्टीनेशनल कंपनी में साफ्टवेयर इंजीनियर थे। वे शनिवार को अपने दोस्तों के साथ बाइक से बेंगलुरू से पुडुचेरी के लिए निकले थे. दोपहर को वे पुडुचेरी पहुंच गए.

दोपहर तीन बजे मां को फोन, साढ़े चार बजे डूबे
दीपक मखीजा ने पुडुचेरी से अपनी मां को शनिवार दोपहर करीब तीन बजे फोन किया और अपने पुडुचेरी पहुंचने की जानकारी दी. इसके बाद दीपक दोस्तों के साथ समुद्र पर पहुंच गए. शाम साढ़े चार बजे अचानक समुद्र की तेज लहरों में बहते हुए चले गए. वीडियो बना रहे दोस्त पहले इसे मजाक समझते रहे लेकिन जब तक वो इस घटना को समझते तब तक समुद्र की लहरें दीपक को अपने साथ ले जा चुकी थीं.

सवा पांच बजे दोस्तों ने दी डूबने की जानकारी
घटना के करीब पौन घंटे बाद दीपक के दोस्तों ने उसके समुद्र में डूबने की जानकारी उसके घर आगरा में दी. दीपक के साथ हुई इस घटना से परिवार वालों में चिंता छा गई और कोहराम मच गया. परिवार के कुछ लोग तुरंत पुडुचेरी के लिए रवाना हो गए.

20 घंटे बाद मिला शव
इधर घटना के बाद पुडुचेरी पुलिस गोताखोरों की मदद से दीपक की तलाश में जुटी रही. 20 घंटे बाद रविवार दोपहर को दीपक का शव पुलिस ने समुद्र से खोज निकाला. इधर परिवार के लोग भी पुडुचेरी पहुंच चुके थे. दीपक की मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

एक साल पहले ही ज्वाइन की थी कंपनी
दीपक मखीजा के पिता तुलसीराम का राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के पास कृष्णा होटल है. दीपक उनका सबसे बड़ा बेटा था और उसने जालंधर के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीटेक की थी और एक साल पहले ही उसका बेंगलुरु की एक मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब लगी थी.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News : MBBS & BDS Exam schedule release #Agra

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के  डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की एमबीबीएस...

बिगलीक्स

Agra News : Heart problem increases in Agra#Agra

आगरालीक्स … आगरा में हार्ट की समस्या बढ़ी है। दिल को खून की...

आगरा

Obituaries of Agra on 7th February 2025 #Agra

आगरालीक्स …  आगरा में आज 7 फरवरी को 2024 को उठावनी, शवयात्रा और शोकसभा,...

बिगलीक्स

Agra News : Businessman molested Professor, FIR Lodge#Agra

आगरालीक्स…Agra News : आगरा में दवा कारोबारी ने फेसबुक फ्रेंड प्रोफेसर को...