आगरालीक्स…. शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी सीटीईटी 2022 के प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वेबसाइट पर जारी किए गए प्रवेश पत्र में परीक्षा की तिथि और शहर भी दर्ज किया गया है.

सीटीईटी 2022 के प्रवेश पत्र अभ्यर्थी वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं। वेबसाइट से प्रवेश पत्र अपलोड करने के लिए अभ्यर्थी को आवेदन संख्या और जन्म तिथि का ब्योरा दर्ज करना होगा। प्रवेश पत्र अपलोड कर सकते हैं। इससे पहले सीबीएसई ने प्री एडमिट कार्ड जारी किया था इसमें परीक्षा की तिथि और शहर का नाम दिया गया था।
दो पाली में होगी परीक्षा
सीटीईटी की परीक्षा दो पाली में होगी, पहली पाली में सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक परीक्षा होगी और दूसरी पाली की परीक्षा 2.30 बजे से शाम पांच बजे तक होगी।