नईदिल्लीलीक्स ….नए साल पर एक्सीडेंट के बाद दिल्ली में 13 किलोमीटर तक घसीटकर ले जाने से युवती की मौत के मामले में नया खुलासा। युवती आगरा रीजन की रहने वाली थी वह होटल में पार्टी करने के बाद दोस्त निधि के साथ स्कूटी से घर के लिए निकली थी।

नए साल पर दिल्ली के कंझावल में युवती का नश्न क्षत विक्षत शव मिला था, युवती की पहचान अंजलि के रूप में हुई, पुलिस जांच में सामने आया है कि अंजलि नए साल पर रात 1.45 बजे एक होटल में अपनी दोस्त निधि के साथ पार्टी करने के बाद घर के लिए निकली थी। इसका सीसीटीवी भी मिला है। दिल्ली के सुल्तानपुरी में कार ने स्कूटी में टक्कर मारी, युवती की साथी निधि गिर गई और अंजलि कार में फंसी रह गई, 13 किलोमीटर तक कार उसे घसीटते हुए ले गई। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कार सवार पांच युवकों को अरेस्ट कर लिया है, उन्होंने पुलिस को बताया कि वे नशे में थे और पता नहीं चला कि एक्सीडेंट हो गया है। जैसे ही पता चला वे कार छोड़कर भाग गए।
फिरोजाबाद की रहने वाली है अंजलि
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अंजलि की मां ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से फिरोजाबाद की रहने वाली है, उनके पति की मौत हो चुकी है और उनकी खुद की किडनी खराब है। वे काफी समय पहले दिल्ली के अमन विहार क्रष्णा विहार में रहने आ गईं थी, उनकी बेटी अंजलि ही इलाज करा रही थी और घर का खर्चा उठाती थी।
पार्लर के बाद इवेंट कंपनी में काम करने लगी
मां का कहना है कि पहले अंजलि ने पार्लर में काम किया, इसके बाद वह एक इवेंट कंपनी में काम करने लगी। एक साल पहले लोन पर स्कूटी ली थी और उसकी किश्त दे रही थी, अंजलि ही घर का खर्चा उठा रही थी।