आगरालीक्स… आगरा में कोल्ड डे कंडीशन, घने कोहरे में दृश्यता शून्य, हाईवे पर रेंग रेंग कर चले वाहन, जानें आज कैसा रहेगा मौसम।

आगरा में बुधवार देर रात घना कोहरा छाने से दृश्यता शून्य हो गई थी। हाईवे पर घने कोहरे के कारण वाहन रेंग रेंग कर चले, तापमान में भी गिरावट आई है। सुबह का तापमान 5 डिग्री और दोपहर का तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आज दिन में घना कोहरा छाया रहेगा और कोल्ड डे कंडीशन रहेगी।
ठंड से नहीं मिलेगी राहत
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी ठंड से राहत नहीं मिली, सात जनवरी से और घना कोहरा छाएगा। तापमान में भी गिरावट आएगी।
आईएमडी का पूर्वानुमान
05-Jan 6.0 13.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
06-Jan 6.0 13.0 Dense or Very Dense Fog with cold day conditions
07-Jan 6.0 14.0 Dense Fog
08-Jan 5.0 14.0 Dense Fog
09-Jan 5.0 15.0 Fog or Mist
10-Jan 5.0 15.0 Fog or Mist