आगरालीक्स…आगरा में विदेशी ब्लॉगर का कीमती ईयरफोन हुआ गुम. परेशान ब्लॉगर की मददगार बनी पर्यटन पुलिस और लौटाई चेहरे पर खुशी
आगरा ताजमहल का शहर है. देश विदेश से हर रोज हजारों लोग आगरा ताजमहल का दीदार करने के लिए आते हैं. वे यहां आकर इस खूबसूरत स्मारक के साथ अपने फोटोज और यादों को साथ लेकर जाते हैं. ताज के साथ खुद को कैमरों में कैद करने वाले इनके ये पल इनकी खूबसूरत यादें बन जाते हैं. लेकिन आज रविवार को इंग्लैंड से आगरा आए एक विदेशी ब्लॉगर को ताजमहल पर परेशान होते हुए लोगों ने देखा.

पीस ट्रेवल ब्लॉगर नाम से अपना यूट्यूब और चलाने वाले इस विदेशी को जब लोगों ने परेशान ददेगा तो इसकी परेशानी का कारण पूछा. पता चला कि इनका एक कीमती ईयरफोन गुम हो गया है. सूचना पर पर्यटन पुलिस भी पहुंच गई. उन्होंने ब्लॉगर की मदद करने का पूरा आश्वासन दिया और कुछ ही समय में स्मारक परिसर से इनका ईयर फोन ढूंढ निकाला. पर्यटन पुलिस ने इनका ईयरफोन इन्हें सौंपा तो विदेशी ब्लॉगर की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. पर्यटन पुलिस की प्रशंसा करते हुए एक शानदार मुस्कान बिखेरकर उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया.