आगरालीक्स… सोने और चांदी की कीमतों कमी थम नहीं रही है। सोना 56 हजार के पार। चांदी भी एक हजार रुपये से ज्यादा महंगी। जानिये आज के रेट

सर्राफा बाजार में सोना चांदी के भाव
सर्राफा बाजार में सप्ताह के पहले कारोबारी दिवस 9 जनवरी को 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 56,340 पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी आज तेजी दर्ज की गई। 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 69.084 रुपये पर पहुंच गई। चांदी की कीमत में शुक्रवार की तुलना में आज एक हजार रुपये से ज्यादा की तेजी आई है।
पिछले सप्ताह भी नहीं कम हुए थे रेट
पिछले कई सप्ताह से सोना और चांदी की कीमतों में कोई गिरावट देखने को नई मिली है।
वायदा बाजार के यह रहे भाव
वहीं वायदा बाजार में सोमवार की दोपहर को सोना 56,175 प्रति दस ग्राम पर चल रहा था। चांदी 56,077 प्रति किलोग्राम पर थी।
बढ़ती कीमतो की क्या है वजह
सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों की मुख्य वजह वैश्विक आर्थिक अनिश्चतता मानी जा रही है। साथ ही भारत में सहालग में भी सोने-चांदी की कीमतों में तेजी आना शुरू हो जाता है। सहालग भी एक 15 जनवरी से शुरू होने है। एक वजह इसे भी माना जा रहा है।
ज्वैलरी के 9-01-2023 रेट
फाइन गोल्ड 999 5634 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5498 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 5014 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4563 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3634 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतरिक्त रहेगा।