लखनऊलीक्स… घने कोहरे के कारण आगरा-लखनऊ एक्स्प्रेस-वे पर दो सड़क हादसों में सात लोगों की मौत। दो दर्जन से ज्यादा लोग घायल।
कन्नौज में बस ट्रक से टकराकर नीचे गिरी
घने कोहरे के कारण आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बीती रात दिल्ली से सुल्तानपुर जा रही स्लीपर बस कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र में खड़े ट्रक से टकराने के कारण एक्सप्रेस-वे से नीचे गिर गई। हादसेमें तीन यात्रियों की एक मौत हो गई, जबकि 19 लोग घायल हो गए।
उऩ्नाव में स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकराई
दूसरा हादसा उन्नाव में सुबह चार बजे हुआ, जहां औरास इलाके में हुआ जहां, गुजरात के राजकोट से नेपाल बार्डर जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकरा गई, जिसमें चार यात्रियों की मौत हो गई। आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।