आगरालीक्स…वृंदावन में बन रहा बिहारीजी कॉरिडोर भव्य होगा. यमुना नदी से जुड़ेगा कॉरिडोर मंदिर. जानिए कितने होंगे रास्ते और कैसा होगा पूरा कॉरिडोर
वृंदावन में पांच एकड़ में बनाया जा रहा बिहारीजी कॉरिडोर वाराणसी के काशीनाथ कॉरिडोर की तरह ही भव्य और आकर्षक होगा. इसके बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई हैं और प्रशासन की ओर से इसका सर्वे भी कराया जा चुका है. बांके बिहारी मंदिर का कॉरिडोर कैसा होगा, इसका प्रस्तावित प्लान सामने आ चुका है. यह पूरा कॉरिडोर दो मंजिला होगा और इसमें तीन रास्ते होंगे जिनसे मंदिर तक पहुंचा जा सकेगा.

जानिए क्या—क्या होगा खास
यह कॉरिडोर मंदिर और यमुना नदी को जोड़ेगा
कॉरिडोर से मंदिर जाने के तीन रास्ते होंगे. पहला जुगल घाट, दूसरा विद्यापीठ चौराहा और तीसरा जादौन पार्किंग से होगा
कॉरिडोर दो मंजिला होगा.
यहां सामान घर, जूता घर, प्रसाधन और पीने की पानी की व्यवस्था होगी. इसके साथ ही चिकित्सा और बच्चों के देखभाल की सुविध भी श्रद्धालुओं के लिए होगी.
कॉरिडोर में परिक्रमा मार्ग बनाया जाएगा. इसका ऊपरी हिस्सा 11 हजार 600 वर्गमीटर का जबकि निचला हिस्सा 11 हजार 300 वर्ग मीटर का होगा.
कॉरिडोर में श्रद्धालु बांके बिहारी मंदिर के साथ चार औरा प्राीचन मंदिर जिनमें मदन मोहन मंदिर और राधा वल्लव मंदिर शामिल हैं कि दर्शन भी कर सकेंगे.
कॉरिडोर जाने वाले रास्तों को भी चौड़ा किया जाएगा
पांच एकड़ में बन रहे इस कॉरिडोर में 321 भवन और संपत्तियों का अधिग्रहण किया जाएगा जिसके लिए 200 करोड़ रुपये मुआवजा प्रस्तावित है