आगरालीक्स… सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में कमी, चांदी स्थिर। वायदा बाजार में भी सोना सस्ता, चांदी में तेजी का रुख। बाजार भी चल रहा है सुस्त। जानें रेट

सर्राफाः सोना कुछ सस्ता, चांदी के भाव स्थिर
सर्राफा बाजार में बुधवार की सुबह सोने की कीमत में कमी दर्ज की गई। 999 प्रतिशत शुद्धता का दस ग्राम सोना 56,605 रुपये पर चल रहा था, जिसमें 147 रुपये की कमी दर्ज की गई है, जबकि 999 प्रतिशत शुद्धता की एक किलो चांदी 68,661 रुपये थी, जिसकी कीमत में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।
वायदा बाजारः चांदी 70 हजार के करीब
वायदा बाजार में सोने की कीमत वायदा बाजार से भी कम रही। दोपहर तक सोना 56,339 रुपये के भाव पर चल रहा था, जबकि चांदी तेजी के रुख के साथ 69,618 रुपये प्रतिकिलो के भाव पर चल रह थी।
ज्वैलरी के 18-1-2023 के रेट
फाइल गोल्ड 999 5661 रुपये प्रति ग्राम
22 कैरेट 5525 रुपये प्रति ग्राम
20 कैरेट 5038 रुपये प्रति ग्राम
18 कैरेट 4585 रुपये प्रति ग्राम
14 कैरेट 3651 रुपये प्रति ग्राम
नोट- ज्वैलरी की बनवाई और तीन प्रतिशत जीएसटी इसके अतिरिक्त रहेगा।
बाजार में चल रहा सुस्ती का माहौल
बाजार में सोने की कीमत 56 हजार रुपये से नीचे नहीं आने और चांदी के भाव लगातार 70 हजार के आसपास रहने के कारण सहालग में भी अभी बाजार उठा नहीं है, जबकि मकर संक्रांति के बाद बाजार में तेजी आ जाती है।