आगरालीक्स…चलती स्कूटी पर किस करने लगा कपल. युवक की गोद में बैठक युवती के किस करने का वीडियो वायरल (वीडियो देखें)…एक्शन में आई पुलिस
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो राजधानी के हजरतगंज चौराहा का है. यहां एक कपल चलती स्कूटी पर किस करने लगे. स्कूटी चला रहे युवक की गोद में युवती पीछे की तरफ मुंह करके बैठी है. पीछे चल रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया जो कि पुलिस तक पहुंच गया. पुलिस ने इस मामले में युवक को हिरासत में ले लिया है.
ये है पूरा मामला
मामला लखनऊ के हजरतगंज चौराहे के पास का है. वायरल वीडियो में एक युवक—युवती स्कूटी पर यातायात नियमों को तोड़ते हुए निकल रहे हैं. स्कूटी चला रहे युवक की गोद में बैठी युवती युवक को किस करते हुए नजर आ रही है. पुलिस ने युवक को अरेस्ट कर लिया है. युवक पर मोटर व्हीकल एक्ट अश्लीलता फैलाने के आरोप में कार्रवाई की जाएगी. कपल का वीडियो इनके पीछे चल रहे लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाला था, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई. युवक का नाम विकी शर्मा है और उसे हिरासत में लिया गया है. उसके खिलाफ आईपीसी की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. युवती के खिलाफ भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.