Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Good News for Agra: Airlines companies will increase flights and tourists will be able to see Taj Mahal from charter plane…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Good News for Agra: Airlines companies will increase flights and tourists will be able to see Taj Mahal from charter plane…#agranews

111

आगरालीक्स…आगरा से एयरलाइंस कंपनियों बढ़ाएंगी फ्लाइट्स. चार्टर प्लेन से पर्यटक देख सकेंगे ताजमहल. सिविल एन्क्लेव को मंजूरी मिलने से कारोबारियों में भी उत्साह…

सुप्रीम कोर्ट ने ताजमहल से 10 किलोमीटर की दूरी पर टर्मिनल बनाने की मंजूरी दे दी है. इसके तहत धनौली, मलपुरा रोड पर प्रस्तावित सिविल एन्क्लेव का रास्ता साफ हो गया है, यह ताजमहल से 10 किलोमीटर की दूरी पर है. इस एन्क्लेव को मंजूरी मिलने से आगरा में पर्यटन को बढ़ावा तो मिलेगा ही साथ ही कारोबार को भी गति मिलेगी. एयरलाइंस कंपनियां यहां अपनी फ्लाइट्स अब आसानी से संचालित कर सकेंगी. इंटरनेशनल फ्लाइट्स भी चलाई जा सकती हैं और आगरा आने वाले पर्यटक चार्टर प्लेन से ताजमहल का दीदार भी कर सकेंगे.

398 करोड़ से बनना था सिविल एन्क्लेव
धनौली में 33400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में सिविल एन्क्लेव बनना था, इसके लिए 398 करोड़ का प्रोजेक्ट तैयार किया गया था, जमीन अधिग्रहण के बाद बाउंड्रीबॉल भी करा दी गई लेकिन ताजमहल के चलते सुप्रीम कोर्ट से अनुमति न मिलने से मामला अटका हुआ था।

टाटा प्रोजेक्टस को मिला है टेंडर
सिविल एन्क्लेव तैयार करने का टेंडर टाटा प्रोजेक्टस को मिला है। टाटा प्रोजेक्टस ने सिविल एन्क्लेव के गेट सहित अन्य डिजाइन तैयार कर लिए थे लेकिन काम आगे नहीं बढ़ सका।

सिविल एन्क्लेव में यह होगा खास
33400 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में धनौली में सिविल एन्क्लेव बनेगा
16700 वर्ग मीटर का बेसमेंट बनेगा
सिविल एन्क्लेव की प्रस्तावित क्षमता 750, इसमें 500 यात्री घरेलू फ्लाइट के और 250 यात्री अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के
चार एयरबस और सात एटीआर विमानों के लिए एप्रन
375 कारों के लिए पार्किंग
शॉपिंग आर्किड, फूड जोन, वीआईपी लाउंज एंटरटेनमेंट जोन

व्यापारियों में उत्साह
आगरा को सिविल इंकलेव के शिफ्टिंग से आवागमन में सुविधा होने से देश के व्यापारियों को यहां आने के अवसर मिलेंगे. आगरा के व्यापारियों का कहना है कि आगरा भी दिल्ली की तरह व्यापार की दृष्टि से बहुत बड़ी मंडी है. यहाँ चार राज्यों की सीमावर्ती इलाके के होने से कारोबार को गति मिलेगी. यहाँ का प्रमुख उत्पादन जूता पेठा कपड़ा कारपेट, ईमीटेशन जवैलरी चांदी के आभूषणों आदि के लिये जाना जाता है. आगरा से सुबह सूरत जाकर व्यापारी कार्य करके रात को वापस घर लौट आयेगा जिससे व्यापार को अत्यधिक बढ़ावा मिलेगा. जब आगरा में सिविल इंकलेव के वायुसेना परिसर से शिफ्टिंग हो जाने पर ज्यादा से ज्यादा शहरों के लिये फ्लाइट की आवागमन की भी अनुमति मिल सकेगी जिससे पर्यटन केसाथ व्यापार का भी चौमुखी विकास होगा रोजगार के अवसर भी मिलेंगे. सुप्रीम कोर्ट का आभार जताने वालों में आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी एन अग्रवाल, जय पुरसनानी, कन्हैया लाल राठौड़ कोषाध्यक्ष नितेश अग्रवाल, अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, राजेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता आदि रहे.

अभी पांच शहरों के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स
आगरा में इस समय पांच शहरो के लिए नॉन स्टॉप फ्लाइट्स संचालित हो रही हैं. इनमें लखनऊ, मुंबई, बेंगलोर, अहमदाबाद और भोपाल शामिल हैं.

इन शहरो की डिमांड सबसे ज्यादा
आगरा से देश के अन्य शहरों के लिए भी एयर कनेक्ट की डिमांड काफी समय से चल रही है. आगरावासियों के अनुसार आगरा से दिल्ली, जयपुर, गोवा, हैदराबाद, कोलकाता, पटना, वाराणसी, अमृतसर, देहरादून, इंदौर की डिमांड से सबसे ज्यादा है. बता दें कि पहले आगरा से गोवा, दिल्ली और जयपुर के लिए भी फ्लाइट्स संचालित हो चुकी हैं लेकिन किन्हीं कारणोंवश इन फ्लाइट्स को रोक दिया गया.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!