नईदिल्लीलीक्स… आईटी क्षेत्र की दिग्गज सॉफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाएगी, इसके पीछे आर्थिक तंगी बताई गई है।

रॉयटर्स के अनुसार, माइक्रोसॉफ्ट ने बुधवार को कहा कि वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के अंत तक 10 हजार जॉब में कटौती की जाएगी। कंपनी के छंटनी के फैसले से यह संकेत मिल रहा है कि टेक्नोलॉजी सेक्टर में वर्कफोर्स में कटौती जारी रह सकती है। माइक्रोसॉफ्ट के चीफ एग्जिक्यूटिव आफिसर सत्य नाडेला ने अभी हाल ही में कहा था कि टेक्नोलॉजी सेक्टर के लिए आने वाले दो साल चुनौतियों वाले हैं। इन चुनौतियों का सामाना माइक्रोसॉफ्ट को भी करना पड़ेगा, टेक्नोलॉजी कंपनियों को एफिशिएंट बनने की जरूरत है।
कोरोना काल से सॉफ्टवेयर की मांग हुई कम
दरअसल, कोरोना काल से पर्सनल कंप्यूटर मार्केट में मंदी का दौर चल रहा है, इससे विंडोज के साथ ही सॉफ्टवेयर की मांग भी कम हुई है। कंपनी में पिछले साल जून तिमाही के अंत में 221000 कर्मचारी थे।