आगरालीक्स… आम बजट 2023 से राहत, आगरा के 2.50 लाख सहित 17 जिलों के सात लाख आयकर दाताओं को मिलेगा लाभ। तीन लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। आयकर रिबेट को शामिल करते हुए सात लाख रुपये तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। इसके साथ ही पुरानी टैक्स व्यवस्था खत्म कर दी गई है। पहले यह सीमा पांच लाख रुपये थी, टैक्स रिबेट के साथ पांच लाख रुपये तक की कमाई पर टैक्स न देने का प्रावधान था।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारण में ने बुधवार को आम बजट 2023 पेश किया। आम बजट 2023 को आयकर स्लैब में बदलाव किया गया है। आयकर विभाग आगरा के 17 जिलों में सात लाख आयकर दाता है। स्लैब बढ़ाए जाने से आगरा के 2.50 लाख आयकर दाताओं को लाभ मिलेगा।
ये है स्लैब आयकर स्लैब को छह से घटाकर पांच किया गया
तीन लाख रुपये तक कोई आयकर नहीं
तीन से छह लाख की आय पर 5 प्रतिशत आयकर टैक्स
छह से आठ लाख तक 10 प्रतिशत आयकर स्लैब
नौ से 12 लाख रुपये तक 15 प्रतिशत आयकर
12 15 लाख रुपये तक 20 प्रतिशत आयकर
15 लाख रुपये से अधिक पर 30 प्रतिशत
सर्वाधिक टैक्स 47 प्रतिशत से घटाकर 25 प्रतिशत